Wed. Jun 25th, 2025 11:45:08 PM
20250127_142345

अजमेर। उत्तराखंड आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है। जो स्वतंत्रता के बाद समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) को लागू करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले, दोपहर करीब 12:30 बजे इस महत्वपूर्ण कानून की औपचारिक घोषणा की गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कानून पूरे राज्य में लागू होगा। और राज्य के बाहर रहने वाले उत्तराखंड के नागरिकों पर भी प्रभावी होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान UCC पोर्टल का अनावरण भी किया गया। जो इस कानून के क्रियान्वयन में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय को सामाजिक समरसता के लिए एक बड़ा कदम बताया। उनके अनुसार, UCC एक ऐसा कानून है। जो धर्म, लिंग, जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव को समाप्त करेगा। और समाज को एक समान आधार पर जोड़ने का काम करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *