Fri. Jun 27th, 2025
20250111_194815

*स्मार्ट सिट

         अजमेर, 11 जनवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु एवं अजमेर नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान के द्वारा शनिवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की गई। 

 स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के प्रगतिरत कार्यो का शनिवार को अजमेर स्मार्ट सिटी के मुुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम श्री देशल दान तथा अन्य अधिकारीयों के साथ निरीक्षण किया। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लोक बन्धु ने निर्माणाधीन कलक्टर भवन पर जाकर नवनिर्माणाधीन कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। सम्बन्धित संवेदक के प्रबंधक के साथ संपूर्ण भवन के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएं। कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। आगामी 10 फरवरी तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य की गति बढ़ाएं। स्मार्ट सिटी के सम्बंधित अभियंताओं को इस भवन को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए आवश्यक सुविधाओं को योजनाबद्व तरीके से लगवाते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।  

         उन्होंने जेएलएन चिकित्सालय परिसर में नव निर्माणीत मेडीसन ब्लॉक का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस भवन से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविधालय के साथ नवीन भवन में उपलक्ष सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया। चिकित्सालय की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्मित भवन का शीघ्र हस्तांतरण लेने के लिए निर्देश दिए। साथ ही जेएलएन चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन आइसोलेशन ब्लॉक के कार्यो का निरीक्षण भी किया। संवेदक को कार्य की गति बढ़ाने के लिए कहा। आगामी एक माह में कार्य को पूर्ण करने के लिए पाबंद किया। कार्य की गति बढ़ाने के संबंध में स्मार्ट सिटी का अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

         जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कचहरी रोड़ पर एलिवेटेड़ रोड़ के नीचे प्रगतिरत सड़क के कार्य का स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों व आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक के साथ निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक ने इस कार्य से सम्बंधित विभिन्न जानकारी से अवगत कराया। एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क निर्माण का कार्य शहर की यातायात व्यवस्था सीधा जुड़ा हुआ है। इस कारण इस कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसे शीघ्र ही पूर्ण किया जाना चाहिए। 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने नगर निगम के कार्यों की भी समीक्षा की। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत अजमेर की रैंकिंग उच्च स्तर पर रखने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। घर-घर कचरा संग्रहण के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य होना चाहिए। नगर निगम के डंपिंग यार्ड तथा कचरा निस्तारण के बारे में भी समीक्षा की। शहर में विभिन्न स्थानों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। यातायात पुलिस के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए। यातायात के सुगम प्रवाह में बाधक अवरोधों को हटाने के लिए निर्देश दिए। इस संबंध में सुधारात्मक उपाय भी किए जाने चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *