Fri. Jun 27th, 2025
20250111_194458

 

          अजमेर, 11 जनवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा शनिवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

जेएलएन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोकबंधु शनिवार को चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए आए। जिला कलक्टर के द्वारा चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई के सीएमओ कक्ष, आपातकालीन इकाई के वार्ड, मेडिसिन आईसीयू का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत जायजा लिया। मरीजों से वार्तालाप कर उपचार संबंधित जानकारी प्राप्त की । 

उन्होंने बताया कि हैल्प डैस्क का अवलोकन जिला कलक्टर द्वारा किया गया। आज ही प्रारंभ की गई सेतु एैप के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस एप के माध्यम से संभाग के सभी चिकित्सालयों से रैफर होकर इस चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की सूचना पूर्व में प्राप्त हो सकेगी। इससे इस चिकित्सालय में मरीजों की आवश्यकता के अनुरूप उपचार संबंधी कार्यवाही पूर्व में ही की जा सकेगी। इससे मरीज को उपचार दिये जाने में विलम्ब नहीं होगा । 

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा व्यवस्थाओं के और अधिक सुदृढ़ीकरण के लिये आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। मरीज को सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दिशा में नवाचारों को भी महत्व मिलने से मरीज का उपचार आसान होगा। मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं अग्रिम उपलब्ध रहनी चाहिए। मरीजों की सुविधा के लिए जिला कलक्टर द्वारा व्हीलचेयर भेंट की। चिकित्सालय में उपलब्ध व्हीलचेयर सहित समस्त संसाधनों का समुचित उपयोग करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *