अजमेर। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था। 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी।