Sat. May 3rd, 2025
20241227_161302

 

               अजमेर, 27 दिसम्बर। भारतीय सनातन संस्कृति के महान आदर्शो को अपना कर उन श्रेष्ठ विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प सभी भारतीयों को करने की आज आवश्यकता लगती है। धर्म जागरण समन्वय अजमेर महानगर द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मुख बोलते हुए अखिल भारतीय धर्म जागरण सह प्रमुख श्री अरूणकांत ने कहा कि नारी का सम्मान करते हुए हमारे पूर्वजों ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्रा देवता तथा मातृवत् परदारेषु का उच्च ज्ञान हम भारतीयों को दिया था। वसुधैव कुटुम्बकम, सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करने वाले हिन्दू समाज को अब जगाने और बचाने का समय आ गया है। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस श्री अतुल शर्मा ने कहा कि आज भारत सम्पूर्ण  विश्व के पटल पर तेजी से उभर रहा है। देश के नागरिको का भी यह दायित्व है कि वह अपने आस-पड़ौस मे सफाई रखे। ट्रिफिक नियमों की पालना करें। हमंे अपने देश के लिए तन-मन-धन न्यौछावर करने की भावना रखनी होगी। 

              राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक श्री जगदीश सिंह राणा ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों का गोष्ठी में आने के लिए आभार व्यक्त किया। देश हित मे संघ के साथ कंधे से कंधा लगाकर साथ आने का सभी से आग्रह किया। कार्यक्रम की व्यवस्था टोली मंे श्री गोविन्द उपाध्याय, श्री विक्रम सिंह, श्री भगवान सिंह, श्री गौरव भाटी, श्री महेन्द्र सिंह, श्री रामस्वरूप, श्री शैलेन्द्र वीर और श्री दुर्गाप्रसाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *