Tue. Feb 10th, 2026
20241215_154241

अजमेर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कल 16 दिसंबर 2024 से शरू हो जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाह रहे अभ्यर्थी 15 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। रीट परीक्षा 27 फरवरी 2024 को होगी। रीट लेवल-1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) के लिए ग्रेड III शिक्षकों के रूप में चयन के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *