अजमेर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। `कल सबसे कम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।` चुरू- करौली में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। `IMD ने आज 19 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, दौसा और अलवर शामिल हैं। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
![]()