Tue. May 6th, 2025
20241208_144315

 

 

अजमेर। पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। हरियाणा उन्हें आगे नहीं जाने दे रहा। छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़े। जानें सभी अपडेट…

लाइव अपडेट

आंसू गैस के गोले छोड़े

पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने किसानों को पिलाई चाय

किसानों को पुलिस की तरफ से चाय-बिस्कुट दिए जा रहे हैं। 

किसानों से पहचान पत्र की मांग

शंभू बाॅर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के पहचान पत्र दिखाने को कहा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। वे भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस-किसानों के बीच बहस

किसानों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई है। हरियाणा पुलिस किसानों से दिल्ली जाने की अनुमति मांग रहे हैं। 

दिल्ली कूच शुरू

किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच शुरू कर दिया है।

कुछ ही देर में होगा कूच

कुछ ही देर में 101 किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

विज्ञापन

 

10:53 AM, 08-DEC-2024

धरने पर बैठे किसान

मीडियाकर्मियों को रोकने से नाराज किसान शंभू बाॅर्डर पर धरने पर बैठ गए हैं।

10:37 AM, 08-DEC-2024

मीडिया को रोकने पर सवाल

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि भगवंत म

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *