अजमेर। सीकर में आज लेपर्ड के हमले से दहशत फैल गई। हमले में एक वर्कशॉप मैकेनिक गंभीर घायल हो गया है। अब भी लेपर्ड एक घर के बाथरूम में ही छुपा है। रेस्क्यू के लिए जयपुर से टीम को बुलाया गया है। घटना सीकर के स्वामियों की ढाणी की सुबह 10 बजे की है। स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि लेपर्ड सबसे पहले एक घर में घुसा था। मकान मालिक ने लेपर्ड को देखा तो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद लेपर्ड पास में ही एक वर्कशॉप में घुस गया। यहां उसने मैकेनिक अखिल का हाथ चबा गया और सिर पर भी पंजा मारा है। घायल को एसके हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान लेपर्ड कॉलोनी की गलियों में कुछ देर दौड़ता रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।