Sat. Aug 16th, 2025
20241113_200219

 

 

 

             अजमेर, 13 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला-2024 के अन्तर्गत गुरूवार, 14 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

             पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला-2024 का भव्य आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुरूवार, 14 नवम्बर को मेला ग्राउण्ड पर प्रातः 10.30 बजे महिलाओं की मटका रेस, प्रातः 11.30 बजे से महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शिल्प ग्राम में हैंडीक्राफ्ट बाजार प्रातः 11 बजे शुरू हो जाता है। नये मेला ग्राउण्ड पर सायं 4 बजे सेंड आर्टिस्ट श्री अजय रावत द्वारा सेंड आर्ट प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार तय कार्यक्रम के अनुसार सायं 6 बजे पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर महाआरती होगी। पुष्कर मेला ग्राउण्ड पर सायं 7 बजे बॉलीवुड सेलिब्रिटी नाईट में पदमश्री श्री कैलाश खेर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *