Thu. Aug 14th, 2025
20241109_154635

अजमेर। राजस्थान के उदयपुर से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक विदेशी महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला थाईलैंड के रहने वाली थी, जो उदयपुर घूमने के लिए आई हुई थी। महिला के पीठ पर गोली लगी है. हालांकि, महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

महाराणा भूपाल अस्पताल से सूचना मिली कि एक विदेशी महिला को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सूरजपुर थाना इलाके की एक होटल में अपनी फ्रेंड के साथ पिछले 5 दिनों से रुकी हुई थी। वो अपनी फ्रेंड को अपने दोस्त के साथ जाने का कह कर निकली थी। महिला को गोली लगी है। अभी भी बुलेट महिला के अंदर फंसा हुआ है। चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है। रात को 1 बजे महिला किन लोगों के साथ कहां पर गई थी और कौन लोग इसे हॉस्पिटल छोड़कर गए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *