Sat. May 3rd, 2025
20241101_095319

 

 

अजमेर। PM मोदी गुजरात के कच्छ में क्रीक इलाके पहुंचे थे। यहां वे करीब एक घंटे रुके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई। पीएम 11 साल में सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे।

 

इससे पहले मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे थे।

 

PM ने कहा कि आज कोई अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

 

PM मोदी ने कच्छ में BSF के जवानों को मिठाई खिलाई।

 

पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के बीच बोट में नजर आए।

 

 

पीएम मोदी कच्छ में BSF की बोट से क्रीक इलाके में पहुंचे।

 

जवानों के साथ मिलकर मोदी ने उनका हालचाल भी पूछा।

 

2014 से 2023 तक मोदी की जवानों के साथ दीपावली मनाने की तस्वीरें…✍️

 

2023: प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।

 

2022: PM मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 

2021: PM मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि जवानों के परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं।

 

2020: PM मोदी राजस्थान के जैसलमेर के पास लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे।

 

2019: PM मोदी इस साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए पहुंचे थे।

 

2018: PM मोदी दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। यहां उन्होंने चीन बॉर्डर के पास हरशिल गांव के केंट इलाके में भारतीय सशस्त्र बल और ITBP जवानों के साथ दीपावली मनाई।

 

2017: इस साल मोदी ने दीपावली का जश्न जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाया।

 

2016: परंपरा को निभाते हुए PM मोदी लगातार तीसरे साल सैनिकों के साथ दीपावली मनाने हिमाचल से लगे चीन बॉर्डर के पास गए थे। यहां उन्होंने ITBP जवानों के बीच दीपावली मनाई।

 

2015: इस साल PM मोदी ने अमृतसर में जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

 

2014: देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी ने सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। वे सियाचिन पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे। जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उनका हौसला बढ़ाया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *