Fri. Feb 6th, 2026
20241101_103117

अजमेर। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार पांरपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधिवत तौर पर लक्ष्मी पूजन हुआ और आतिशबाज़ी की गई है। हालांकि इस बार कई परिवारों में दीपावली का पूजन 1 नवम्बर को भी होगा। राजस्थान सरकार की ओर से भी 1 नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में शुक्रवार को भी दिवाली का उत्साह बना रहेगा. यदि आपके घर में भी शुक्रवार 1 नवंबर को दिवाली होना है। तो जान लीजिए एक नंवबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत।

 

राजस्थान के धर्मशास्त्रियों के मुताबिक़ इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या 1 नवम्बर 2024 को प्रदोषकाल में अमावस्या होने से इस दिन भी दीपावली मनायी जायेगी। लक्ष्मी पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *