अजमेर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के मंदिर में पहली बार दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अयोध्या में 30 और 31 अक्टूबर को करीब 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे। दीयों से स्वास्तिक और राम दरबार व रामकथा से जुड़े प्रसंगों के प्रतीक चिह्न में दीप सजाए गए हैं। दीपकों में तेल व बाती डालने का काम 30 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो जाएगा और इस तरह तरह से जानते हैं कि अयोध्या में दिवाली का पर्व कब मनाया जा रहा है। हर वर्ष दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है लेकिन अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण दीपावली की सही तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाएंगे तो कुछ 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन करेंगे।