अजमेर। अजमेर शहर में दो सैटेलाइट अस्पताल हो जाएंगे। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर में वर्षों पहले राजकीय सैटेलाइट अस्पताल खुल गया था। अब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी इसकी शुरूआत हो जाएगी। कोटड़ा में बनने वाले नए सैटेलाइट अस्पताल का शिलान्यास धनतेरस के दिन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। उम्मीद है, यह अस्पताल भवन जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, तो फिर इसमें भी ठीक उसी तरह की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी, जैसी अभी आदर्श नगर के सैटेलाइट अस्पताल में उपलब्ध हैं। आदर्श नगर में सैटेलाइट अस्पताल होने से शहर के बड़े एरिया के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है और नेहरू अस्पताल पर दबाव भी कम हुआ है। अब कोटड़ा में सैटेलाइट अस्पताल बनने से ना केवल आसपास, बल्कि बड़े एरिया के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही नेहरू अस्पताल पर मरीजों का दबाव और कम हो जाएगा। उत्तर क्षेत्र में भी सैटेलाइट अस्पताल की कमी कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। जिस तरह अजमेर उत्तर के विधायक और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सतत् प्रयास को पूरा कर दिया है। उसे देखते हुए यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि विकसित अजमेर के संकल्प को गति मिल रही है। प्रगति और विश्वास देवनानी का संकल्प है और वे इसे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध भी हैं और अथक प्रयास भी कर रहे हैं।*
*दीपावली के अवसर पर बोराज गांव के निवासियों को बड़ी सौगात मिली है। यहां के अंग्रेजी माध्यम वाले राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय को करीब ढाई बीघा जमीन आवंटित करने की नगरीय विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है और अब जल्द ही अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा इसका पट्टा भी जारी कर दिया जाएगा। लंबे समय से बोराज के ग्रामीणों की चली आ रही मांग को भी देवनानी ने पूरा कर दिया है। बोराज ग्राम अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में है।