Fri. Jul 4th, 2025
20241024_193445

 

            अजमेर, 24 अक्टूबर। समान पात्राता परीक्षा के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण आयोजन के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरूवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 

            अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा समान पात्राता परीक्षा-सीनियर सैकेण्डरी स्तर का आयोजन किया गया। परीक्षाए प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक दो पारियों में हुई। इनके निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक आयोजन के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने विभिन्न केन्द्रों क निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्धारित मानदण्डों के अनुसार परीक्षा करवाने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहे। परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं रहनी चाहिए। परीक्षा आयोजन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोपनीयता एवं निष्पक्ष आयोजन सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *