Tue. Jul 8th, 2025
20241023_192238

 

 

                 अजमेर, 23 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार पर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने इत्यादि कृत्यों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा बुधवार को पुष्कर बांसेली आदि स्थानों पर संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण किए गए। निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी श्री नीरज जैन, विधिक माप अधिकारी भावना दयाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

                 कन्जयूमर केयर अभियान के जांच दल द्वारा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। इनमें अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना राशि आरोपित की गई। श्री महेन्द्र गुलकन्द वर्क्स पर 2500 रूपए, अजमेरा गुलकन्द पर 2500 रूपए तथा अजमेर फूड इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर 7500 रूपए अप्रमाणित कांटा रखने अर्थात् कांटे पर सील नहीं लगाने पर जुर्माना किया गया। इसी प्रकार पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करने पर सिंगोदया परफ्यूमर्स पर तथा सुरूचि गुलकन्द पर 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

                 विधिक माप अधिकारी श्रीमती भावना दयाल ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 5 प्रतिष्ठानों पर 22 हजार 500 रूपए जमा कराने के लिए राशि आरोपित की गई। प्रवर्तन अधिकारी श्री नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेंचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा व वजन, उसको बनाने में काम में लिये गए उत्पाद की सूची, मूल्य इत्यादि का अंकन होना आवश्यक है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *