Fri. Feb 6th, 2026
20241009_130038

 

 

अजमेर। इस बार हुई ज्यादा बारिश का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। दरअसल अधिक बारिश होने के कारण खेतों में हरी सब्जियां खराब हो गईं। इसके चलते भावों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। 20 से 30 रुपए किलो बाजार में बिकने वाला टमाटर इन दिनों 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जी में फ्रेश टमाटर की डिमांड हमेशा बनी रहती है, लेकिन भाव 100 रुपए से ज्यादा जाने के कारण लोगों ने डिब्बा बंद टमाटर की प्यूरी खरीदना शुरू कर दिया।

 

इसकी सबसे ज्यादा खपत थड़ी-ठेलों और होटलों है। ऐसे में टमाटर की 800 ग्राम प्यूरी का टीन 55 से 60 रुपए और 1 किलो पाउच की कीमत 75 रुपए किलो हो गई है। ऐसे में प्यूरी की डिमांड बढ़ गई है। वहीं मुहाना मंडी में पहले जहां रोज 35 ट्रक टमाटर के आ रहे थे, जो अब घटकर 20 पर आ गए हैं। टमाटर व्यापारी संजय सैनी ने बताया कि लगातार कीमत बढ़ने के कारण फ्रेश टमाटर की सप्लाई पर रोक सी लग गई है।

 

जयपुर की मुहाना मंडी में टमाटर इन दिनों नासिक से आ रहा है। जयपुर तक ट्रक को पहुंचने में करीब एक दिन लगता ह

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *