Sat. Oct 5th, 2024
20240929_153452

अजमेर। राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को भजन लाल सरकार ने सुनहरा अवसर दिया है। लंबे समय से अटकी सफाई कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। विवाह के समय दहेज लेने वाले किसी भी अभ्यर्थी को पात्र नहीं माना जाएगा। एक अभ्यर्थी एक ही नगरीय निकाय के लिए आवदेन कर सकता है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी कर दी है। लेकिन इस बार पद घट गए हैं। पहले जहां 24797 पदों पर भर्ती होनी थी, वहां अब 23820 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान के मूल निवासी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवदेन पत्र में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकेगी। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। पिछली बार इस भर्ती के लिए 9.20 लाख आवेदन आए थे। आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी। इसके बाद नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। जो चयनित होंगे, उन्हें पहले प्रोबेशन पर रखा जएगा। इन दौरान पारिश्रमिक भी देना होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *