Sun. Oct 6th, 2024
20240920_173925

अजमेर। अजमेर से सटे ब्यावर जिले में मसूदा स्थित देवनारायण भगवान की तपोभूमि देवमाली गांव को अब विश्व पटल पर अलग पहचान मिलेगी। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ब्यावर के मसूदा उपखंड में स्थित देवमाली गांव को देश का ‘बेस्ट टूरिस्ट विलेज’ घोषित किया है। केंद्र सरकार की ओर से आगामी 27 नवंबर को दिल्ली में अवार्ड देकर इस गांव को सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड के बाद देवमाली गांव विश्व की पर्यटन नक्शे पर दिखाई देगा। इससे यहां का विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। पूरे विश्व में इसकी अलग रूप से पहचान बनेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *