Sun. May 11th, 2025
20240913_201136

 

 

                अजमेर 13 सितम्बर। राजस्थान जल महोत्सव-2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम फॉयसागर झील पर शनिवार को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। 

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी राजस्थान की जनता के हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी जाती है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्ण भरे हुए जलाशयों पर सरकार द्वारा राजस्थान जल महोत्सव-2024 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए फॉयसागर झील का चयन किया गया है। यहां स्थित गार्डन में प्रातः 10.30 बजे मुख्य आयोजन होगा। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *