अजमेर, 11 सितम्बर। विश्वकर्मा दिवस 17 सितम्बर को संवैतनिक अवकाश के लिए अपील की गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस मंगलवार 17 सितम्बर को श्रमिक वर्ग समारोह के रूप में मनाते है। इस दिवस को श्रमिकगण सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मना सके। इस उद्देश्य से समस्त औद्योगिक एवं वाणिज्यक संस्थानों के नियोजकों तथा लोक क्षेत्रा (स्टेट पब्लिक अण्डरटेकिंग) के प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि मंगलवार 17 सितम्बर को संवैतनिक अवकाश घोषित कर श्रमिक को यह त्यौहार मनाने में सहयोग करेंगे।
![]()