अजमेर। अजमेर जिला कलक्टर के पद पर श्री लोक बंधु ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री बंधु श्रीगंगानगर में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित को मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुक्त राजस्थान जयपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
![]()