अजमेर। मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रही है। देश को आज यानी शनिवार, 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, चेन्नई से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। बता दें कि वंदे भारत की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, 2019 को मेक इन इंडिया (Make In India) के तहत की गई थी।