Mon. Feb 9th, 2026
20240826_163304

अजमेर। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बीते दिन ही संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया, जिसमें उनसे घटना का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है। इस बीच संजय रॉय के मोबाइल से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। जो उसकी बीमार मानसिकता को दर्शाती हैं।

संजय रॉय के मोबाइल से बहुत सारे पोर्न वीडियो मिले हैं। ये कोई सामान्य पोर्न वीडियो नहीं हैं। यह एक तरह से संजय की बीमार मानसिकता को दर्शाता है। मोबाइल से बरामद ऐसे ही वीडियो की वजह से सीबीआई की टीम ने संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *