Sun. Oct 6th, 2024
20240820_192152

          अजमेर, 20 अगस्त। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के सम्बन्ध में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ मंगलवार को प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापारिक संगठनों के पदाािधकारी भी उपस्थित रहे। 

 जिला मजिस्ट्रेट डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजित हुई। इस बैठक में उच्चतम न्यायालय के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय के विरोध में होने वाले बन्द के सम्बन्ध में चर्चा की गई। इसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों ने व्यापरियों को प्रतिष्ठान बन्द करने के लिए व्यापारियों को पाबन्द नहीं करने की बात कही। व्यापारी स्वैच्छिक रूप से निर्णय ले सकते है। 

 जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोकतन्त्रा में प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का प्रावधान है। यह कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। इस प्रकार व्यक्ति अपने मत को निर्णय करने वाले सक्षम स्तर तक पहूंचा सकता है। इसमें आम जन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। समस्त पक्षों को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए निर्णय करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन शान्ति पूर्ण तरीके से होने के साथ ही आपसी समझाइश से कार्य करें। किसी के साथ भी जबरदस्ती से बचना चाहिए। विद्यालय, बाल वाहिनी, चिकित्सालय, मेडिकल, दूध एवं सब्जी सहित समस्त आपतकालीन सेवाएं यथावत जारी रहेगी। 

 पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार ने कहा कि लोकतन्त्रा अपनी राय रखने का अधिकार देने के साथ ही समाज के अन्य व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने का कर्तव्य भी प्रदान करता है। सन्देहनशील विषयों पर संयम के साथ कार्य करना चाहिए। क्षेत्रा में कानून एवं शान्ति बनी रहनी चाहिए। यह समाज के सभी वर्गो की नैतिक जिम्मेदारी है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन तथा पुलिस संकल्पबद्ध है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

 इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपूर्वा परवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्ग सिंह राठौड़ एवं डॉ. दीपक कुमार, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, श्री छीतरमल टेपण, श्री महेश लखन, श्री श्रवण कुमार, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र बंसल, महासचिव श्री रमेश लालवानी, श्री धर्मेन्द्र नागौरा, श्री मुकेश खींची, श्री अशोक दुल्हानी, श्री विजय गोयल, श्री सुरेश तम्बोली, श्री नीरज नन्दा, श्री किशोर टेकवानी, श्री चितलेश बंसल, श्री जोधा टेकचन्दानी, श्री मुकेश यादव, श्री विजय नागौरा, श्री जगदीश कुर्डिया, श्री किशन गुप्ता, श्री भगवान चन्दीराम सहित प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।     

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *