अजमेर। अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान रामगंज में आज 11 अगस्त रविवार दोपहर 2:00 बजे से लहरिया महोत्सव मातृशक्ति मानसून का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस फेस्टिवल में आकर्षक झूले, कुर्सी दौड़, हाउजी, चाट,पकौड़ी व अन्य फास्ट फूड की दुकानें सजाई गई। और वहीं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। डांस का प्रोग्राम भी किया गया। और आकर्षक उपहार का भी वितरण किया गया। दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल की ओर से यह कार्यक्रम को दिया प्रचलित कर शुरू किया गया।