Sun. Oct 6th, 2024
20240809_222440

 

 

अजमेर।  ग्राम पालरा के शिव मंदिर में सहस्त्रधारा के उपलक्ष्य में भगवान शिव की झांकी सजाई गई। मंदिर में फूलों की गुफा के बीच भक्तों ने प्रवेश कर दर्शन किए।

 

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रूद्राभिषेक कर भगवान शिव पंचायत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

मंत्री रावत ने सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कर प्रदेश में समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की। रावत ने कहा कि इंद्रदेव ने चहुंओर अच्छी बारिश के रूप में खुशियां बरसाई है। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। पेड़-पौधों का हमारे धार्मिक शास्त्रों की दृष्टि से बड़ा महत्व है एवं कई पेड़-पौधे हमारी धार्मिक आस्थाओं के प्रतीक है। 

 

कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का भगवान शिव के जयकारों के साथ जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

 

प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भक्तजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

*मंत्री रावत ने केसरपुरा में कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*

 

साथ ही मंत्री रावत ने ग्राम केसरपुरा के वीर तेजाजी महाराज के मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत रूप से शुभारंभ किया। 

 

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मंत्री रावत ने परंपरागत भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहां कि, कबड्डी भारतीय संस्कृति का पारंपरिक खेल है। जिसका ग्रामीण अंचलों में आयोजनों से संस्कृति के साथ परंपरागत भारतीय खेलों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है। 

 

मंत्री रावत ने सभी प्रतियोगियों से व्यक्तिश: मिलकर सभी का उत्साह वर्धन किया और आयोजन कमेटी सहित ग्राम वासियों द्वारा स्वागत सत्कार करने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

*जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधायक अनीता भदेल द्वारा आयोजित सहस्त्रधारा में की महाआरती*

 

सावन मास में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की कड़ी में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनीता भदेल द्वारा आयोजित भगवान भोले के मंदिर में आयोजित सहस्त्रधारा कार्यक्रम में शिरकत कर भगवान महादेव की पूजा अर्चना की एवं शिव पंचायत की महाआरती कर पुण्य लाभ कमाया।

 

मंत्री रावत ने भोले बाबा से प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।

 

जय जय पुष्कर राज!!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *