Sun. Oct 6th, 2024
20240804_163430

अजमेर। सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 8वें दिन भी जारी रही। अजमेर में 4 हजार सफाई कर्मचारी चार दिन से हड़ताल पर है। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। घर-घर कचरा संग्रहण भी नहीं हो रहा हैं। अजमेर में सफाई कर्मचारियों की 8 दिन से चल रही हड़ताल से हालात विकट हो गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा है। कई जगह पर गंदगी के ढेर लगे हैं।घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य भी ठप है। लोग घर का कचरा अब सड़कों पर फैंकने लगे हैं. दुर्गंध से लोग परेशान है। वही दूसरी ओर सफाईकर्मी भी अपनी मांगों पर अड़े हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *