अजमेर। हर साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है. हिन्दू धर्म में इस दिन का बेहद ख़ास महत्व होता है. इस साल ये दिन और भी ख़ास होगा क्योंकि हरियाली अमावस्या के दिन 4 शुभ संयोग बन रहे हैं. हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि सावन में पड़ने वाली इस अमावस्या में चारों तरफ़ बारिश हो चुकी होती है।
सावन के महीने में चारों तरफ बारिश और हरियाली छा जाती है और प्रकृति की सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं, चारों तरफ की हरियाली इतनी ख़ूबसूरत लगती है कि हर कोई इसे देखकर मोहित हो जाता है। शास्त्रों में अमावस्या का बेहद खास महत्व बताया गया है। इस दिन पूजा, जप-तप और विशेष चीजों का दान किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से जीवन के सारे पाप कट जाते हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस बार हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाई जाएगी। हरियाली अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है
हर महीने में अमावस्या मनाई जाती है।
सावन की अमावस्या अधिक महत्वपूर्ण होती है।
इस दिन दान जरूर करना चाहिए।