अजमेर। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का खजाना आज खोल दिया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। जगन्नाथ मैं रखे सामान की 1978 में सूची बनाई गई थी। यह काम 70 दिनों में पूरा हुआ था। 13 मई 1978 से 23 जुलाई 1978 तक लगातार सूची बनाने का काम चलता रहा। भंडार से सोना, चांदी, हीरा, मूंगा और अन्य आभूषण मिले। भीतरी भंडार में 367 सोने के गहने मिले। इनका वजन करीब 128 किलोग्राम बताया जाता है। यहीं से 231 चांदी के सामान मिले। इनका वजन 221 किलोग्राम बताया गया। बाहरी भंडार में 87 सोने के गहने और 62 चांदी के सामान मिले। वर्ष 2021 में तत्कालीन कानून मंत्री प्रताप जेना ने विधानसभा को बताया कि जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 1978 में खोला गया था। तब 12,831 भरी सोने और अन्य कीमती धातु और 22,153 भरी चांदी यहां से मिला था। एक भरी करीब 12 ग्राम का होता है। 14 सोने और चांदी की वस्तुओं का वजन नहीं किया जा सका था।