अजमेर। धोलाभाटा चौराहा हाड़ा क्लीनिक के आगे दो चैन स्नेचर युवकों ने एक महिला अध्यापक शेल कुमारी का पर्स छीना और सोने का मंगलसूत्र तोड़कर मौके से फरार हो गए। वही इस घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को कुछ दूर घसीटा जिससे महिला बहोश हो गई। महिला की आवाज सुनकर जागरूक लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। और अर्धनग्न अवस्था में उन्हें वहीं पर बैठा लिया गया। वहीं महिला अध्यापक इस घटनाक्रम में घायल हो गई है। और महिला अध्यापक का जीत हॉस्पिटल में इलाज जारी है।