Sat. Oct 5th, 2024
20240630_193830

               अजमेर, 30 जून। अजमेर के 2 लाख 26 हजार 303 लाभार्थी किसानों के खाते में 22 करोड़ 63 लाख 3 हजार की मुख्यमंत्राी किसान सम्मान निधि की राशि आॅनलाईन हस्तान्तरित हुई है। 

               किसान सम्मान निधि के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जवाहर रंगमंच में हुआ। इसमें उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्राी श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान के खुशहाल होने पर देश खुशहाल होगा। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किसानों की चिन्ता नहीं की गई थी। सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्राी फसल बीमा योजना आरम्भ कर फसल खराबे की चिन्ता से मुक्त किया गया। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्राी बनने के पश्चात अन्नदाता सरकार की प्रथम प्राथमिकता रहा। किसान सम्मान निधि को प्रारम्भ किया। तीसरी बार प्रधानमंत्राी बनने पर पहला कार्य प्रधानमंत्राी किसान सम्मान निधि जारी करने का किया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को आधार मानकर सबसे अधिक कार्य इस सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

              उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की है। वर्ष 2014 से पहले के मुकाबले बाजरे का समर्थन मूल्य लगभग 1425 रूपए बढा़ कर 2625 रूपए कर किसानों की मेहनत का सम्मान किया गया है। मंूग का समर्थन मूल्य 8600 रूपए से भी अधिक किया गया है। इसी प्रकार सभी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा मसूर, उड़द तथा तूअर की शत प्रतिशत उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस अन्नदाता के बल पर ही सरकार कोरोना के पश्चात् 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवा रही है। सरकार किसान वर्ग को समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। 

              विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करते हैं। इनकी मेहनत ही सभी को भोजन उपलब्ध कराती है। किसान की इस मेहनत का सम्मान पहले केंद्र सरकार द्वारा किया गया। अब राज्य सरकार भी किसान की मेहनत का सम्मान कर रही है। इससे किसान को आसानी रहेगी। किसान वर्ग की भलाई होगी। किसान इस राशि का सदुपयोग करेंगे। मुख्यमंत्राी किसान सम्मान निधि की 2000 रूपए की राशि में से प्रथम चरण के एक हजार की राशि आज हस्तान्तरित हुई है। शेष राशि दो चरणों में 500-500 रूपए के रूप में हस्तान्तरित होगी। राजस्थान को किसान समृद्ध राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है।

              जल संसाधन मंत्राी श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को सम्मान देने का कार्य किया है। वर्तमान सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ही चरणबद्ध तरीके से ऐतिहासिक कार्य करने का संकल्प लिया। इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए लगातार कार्य कर रहे है। जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को अभिवृद्धित राशि जारी की है। युवाओं को भी नियुक्ति पत्रा मुख्यमंत्राी स्तर से जारी किए गए है। सरकार किसानों को उनकी मेहनत का पूरा सम्मान प्रदान करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रही है। 

                  उन्होंने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को सरकार ने आते ही कागजों से निकालकर धरातल पर उतारा। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार के मध्य एमओयू हुआ। इसके कारण 10 करोड़ के टेण्डर कर कार्यादेश जारी किए गए है। इन कार्यों का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। परियोजना से पूर्व में पानी बीसलपुर तक ही लाने की योजना थी। अब यह पानी अजमेर जिले के लिए भी उपलब्ध होगा। 

                इस अवसर पर पूर्व मंत्राी एवं विधायक श्रीमती अनिता भदेल, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेश जैन, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, काॅपरेटिव बैक के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल चैधरी, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *