अजमेर। अजमेर में आज नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही जारी रखते हुए। धोलाभाटा क्षेत्र में स्थित मीनाक्षी वाटिका के बाहर बनी। 10 अवैध दुकान ध्वस्त किया। नक्शे के मुताबिक यहां चबूतरा था। और यहां पर अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया गया। उसके बाद नगर निगम ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू की और नोटिस देकर सुनवाई की और आज बुधवार को नगर निगम के द्वारा कार्यवाही की गई। आज नगर निगम की टीम पुलिस जाप्ता और जेसीबी साथ में पहुंचे। और एक-एक कर सभी 10 दुकानो को ध्वस्त कर दिया गया। यहां कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।