अजमेर। 18 लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। और कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। जैसे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शपथ के लिए बुलाया गया। तो विपक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष NEET मामले में उनके इस्तीफे की मांग कर चुका है। अलवर से हैं सांसद भूपेंद्र यादव
मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री रहे 54 वर्षीय भूपेंद्र यादव ने सोमवार को सांसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। भूपेंद्र यादव अलवर से भाजपा सांसद है। इनके पास एलएलबी की डिग्री है। कांग्रेस के ललित यादव को 48 हजार वोटों से हराया।