Sun. Oct 13th, 2024
20240614_184507

 

              अजमेर, 14 जून। आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान के अन्तर्गत जलकुम्भी योद्धाओं का सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उप महापौर श्री नीरज जैन एवं आयुक्त श्री देशलदान ने जलकुम्भी योद्धाओं के कार्य की सराहना की। 

              विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर स्वच्छ और सुन्दर रहे यह उत्तरदायित्व हम सभी का है। नगर निगम अथवा सरकार इनमें हमारी सहभागी है। आनासागर से जलकुम्भी हटाने का कार्य काफी चुनौतिपूर्ण था। इसे पूर्ण करने के लिए नगर निगम की सम्पूर्ण टीम बधाई की पात्रा है। इसके लिए प्रत्येक स्तर का सहयोग रहा। इसे मूर्त रूप देने वाले यौद्धाओं का सम्मान वास्तविकता में अजमेर शहर का सम्मान है।

                 उन्होंने कहा कि नगर निगम हम सभी का है। मानसून में नालों की सफाई का कार्य भी एक चुनौति रहेगी। नगर निगम द्वारा इसे प्रतिवर्ष पूर्ण किया जाता है। फाॅयसागर में भी कार्य आरम्भ हुआ है। इसका केचमेण्ट एरीया बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे ईआरसीपी से जोड़ने से अजमेर शहर को राहत मिलेगी। अजमेर शहर के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध रहेगा। संवेदनशीलता से कार्य करके जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। वेतनभोगी कर्मचारी की जगह जनसेवक बनकर कार्य करें। 

                 नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा 18-18 घण्टे प्रतिदिन कार्य करके इस चुनौति पर विजय प्राप्त की गई है। इससे पूर्व भी कोरोना और लम्पी के दौरान भी नगर निगम ने पूर्ण समर्पित भाव से कार्य किया। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि वैज्ञानिकों तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग से आनासागर में जलकुम्भी को दुबारा पनपने से रोका जाए।

               अधिशाषी अभियन्ता श्री मनोहर सोनगरा ने आनासागर को जलकुम्भी मुक्त करने के लिए 20 मार्च से अब तक किए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्य के दौरान समाने आई चुनौतियों के बारे में भी बताया गया। 

*इन्हें किया सम्मानित*

                  जलकुम्भी यौद्धा सम्मान समारोह में अधिशाषी अभियन्ता श्री मनोहर सोनगरा, श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री कपिल पालीवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिलीप बम्बानी, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री मनीष शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता श्रीमती सोनीया सोनी, श्री रविन्द्र सिंह राठौड़, श्री शिवराज निमेेडिया सहित कुल 93 यौद्धाओं को प्रशस्ति पत्रा एवं गिफ्ट हेम्पर प्रदान किए गए। इनमें कनिष्ठ लिपिक, जमादार, सफाई कर्मी, टीम लीडर, श्रमिक, पोकलेन चालक, जेसीबी चालक, डम्पर चालक, ट्रेक्टर चालक, डिविडिंग चालक, सामग्री उपलब्ध करने वाले तथा वाहनों की रिपोर्ट करने वाले शामिल है।  

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *