अजमेर। राजस्थान के अलवर में अपने पिता के साथ खेत में 5 साल का मासूम खेल रहा था। तभी इस दौरान पिता की नजर अपने बेटे पर से हट गई। और खेलते खेलते 5 साल का मासूम 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। परिवार के लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी। वही जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। और 5 साल के मासूम को बचाने की मुहिम शुरू की गई। 5 साल का मासूम 25 फीट की गहराई पर जाकर फस गया हैl जिससे बचने के प्रयास अभी किए जा रहे हैं। वहीं सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही मासूम को बचाने के प्रयास शुरू किए।