Sun. Oct 6th, 2024
20240508_192626

 

         अजमेर, 8 मई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) श्री अशोक वर्मा ने जिले में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। 

             सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राम कुमार राव ने बताया कि राज्य के अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) श्री अशोक वर्मा ने कार्यालय संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यकि विभाग, अजमेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री वर्मा ने कार्यालय कार्मिकों साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा की तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण की प्रगति तथा पेंडेंसी शून्य करने के लिए निर्देश प्रदान किए। 

             उन्होंने बताया कि श्री वर्मा ने चिकित्सालयों में पेडिंग चल रहे ई-साईनों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें चिकित्सालयों के उप रजिस्ट्ररों को पंजीकरण की प्रक्रिया समझाने तथा ई साईन पेंडेंसी समाप्त करने बाबत कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत खरवा तथा पीपलाज (मसूदा) का निरीक्षण कर जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण बाबत् सम्बन्धितों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण टीम द्वारा सीएचसी जवाजा का भी निरीक्षण किया गया। यहां जन्म-मृत्यु पंजीकरण बाबत संधारित किए जा रहे रिकाॅर्ड का अवलोकन कर निर्देश प्रदान किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *