Wed. Feb 11th, 2026
20240429_102111

अजमेर। फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने सोमवार सुबह अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। इस दौरान अरशद वारसी ने हकीकत के फूल और मखमली चादर का नजराना पेश किया। और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। अजमेर ग्राम देवमाली मसूदा में 28 अप्रैल के बाद में बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग होगी। जिसमें मुख्य कलाकार अक्षय कुमार अरशद वारसी होंगेm शूटिंग से पहले देवमाली में आए दल ने तैयारी शुरू कर दी है। कस्बे के रांका रिसॉर्ट सहित ब्यावर, विजयनगर की होटल को फिल्मांकन के दलों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की फिल्म की शूटिंग को लेकर गांव के कस्बे मकान एवं अन्य स्थानों पर फिल्म के सीन शूट करने की तैयारी चल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *