Thu. Feb 12th, 2026
20240421_154715

अजमेर। प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलेगा। राज्य में रविवार से दो दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां रहेंगी। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से रविवार को बीकानेर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की संभावना रहेगी। इसके अलावा 22 अप्रेल को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी बारिश का अलर्ट रहेगा। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *