अजमेर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आदर्श मंडल द्वारा कल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। आदर्श मंडल के महामंत्री सुरेंद्र वर्ण वाल ने बताया विशाल वाहन रैली 21 अप्रैल को सांय 4:30 बजे से प्रारंभ होगी। वह चंद्रवरदाई टेंपो स्टैंड से प्रारंभ होकर, सियाराम नगर, रामगंज, सुभाष नगर, नारी शाला, धान नाडी चौराहा होते हुए। हरिओम मार्ग वाली गली मायो लिंक रोड से होते हुए। आंसू स्वीट्स पर रैली का समापन किया जाएगा।