Sun. Oct 6th, 2024
20240419_195756

 

            अजमेर 19 अप्रेल। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में सभी विधानसभा क्षेत्रों के वाॅर रूम सदस्यों के लिये आॅनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया।

              जिला स्वीप काॅर्डिनेटर श्री रामविलास जांगिड़ ने बताया कि प्रत्येक वाॅर रूम में कम से कम 6 से 7 सदस्य होंगे जो कि बूथ अवेयनेस ग्रुप (बीएजी) सदस्य से बात करेंगे। उन्हें प्रेरित करेंगे, मतदाता को जागरुक कर एपिक कार्ड एवं अन्य 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी देंगे। वृद्ध एवं दिव्यांगजन की सहायता के लिए कार्य योजना बनाएंगे।

                जिला स्वीप सचिव श्रीमती दर्शना शर्मा ने वार रूम के सदस्यों को 20 अप्रेल से वार रूम को एक्टिव करने के लिए निर्देशित किया। मतदान दिवस पर बूथ पर मेडिकल किट, व्हीलचेयर, पानी एवं छाया की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। वार रूम के सदस्य बीएलओ एवं बीएजी के मेंबर्स की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी वार रूम ग्रुप में शीट प्रोवाइड की है जो की सभी को पूरित करनी है। जिन भी बीएलओ, बीएजी सदस्यों से बात की जाए। उसका संक्षिप्त विवरण प्रतिदिन रखा जाए। 

             जिला स्वीप वार रूम प्रभारी श्री उमाशंकर ने वार रूम सदस्यों को वोटर आईडी के अतिरिक्त बारह वैकल्पिक दस्तावेजों के बारे में बताया तथा बीएजी सदस्यों को जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने मतदान दिवस पर अजमेर देगा वोट पोर्टल पर होने वाली समूह फोटो प्रतियोगिताओं की जानकारी वार रूम सदस्यों को दी। इससे वे बीएजी मेंबर्स को उसके बारे में जानकारी पहुंचा सकेंगे। इस कार्यशाला में सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के बारे में भी चर्चा कर समाधान दिया गया।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *