Mon. Oct 7th, 2024
20240418_185242

             अजमेर।  लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत गुरूवार को कलेक्टेªट सभागार में वीडियो जारी करने के साथ ही पोस्टर का विमोचन किया गया। 

              जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि क्षेत्रा में प्रत्येक मतदाता का मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों को आयेाजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत वीडियो को जारी किया गया। इस वीडियो को इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जाएगा। साथ ही स्थानीय मीडिया में भी दिखाया कि जाएगा। आम जन भी इस वीडियो को अपने परिचितों को शेयर कर मतदान के लिए प्रेरित कर सकते है। डीईओ अजमेर के सोशल मीडिया हेण्डल पर भी यह वीडियो उपलब्ध है। 

             उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। यह पोस्टर क्षेत्रा में विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। यह पोस्टर मतदान दिवस 26 अप्रेल को याद दिलाता रहेगा। इस दिन प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सभी को मतदान करने की अपील करता है। यह पोस्टर अधिकतम परिवारों तक साॅफ्ट अथवा हार्ड कोपी में पहुंचाने का प्रयास रहेगा। 

               इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. , जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी श्री अभिषेक खन्ना, एडीए के उपायुक्त श्री भरतराज गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल, स्वीप प्रभारी श्रीमती दर्शना शर्मा, डाॅ. राकेश कटारा उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *