अजमेर। आज अयोध्या में रामनवमी पर भगवान श्री राम लला के मस्तिष्क पर दोपहर 12:00 बजे 500 साल बाद पहला सूर्य तिलक हुआ। 3 मिनट तक नीली किरणे मस्तिष्क पर पड़ी। देशभर में राम नवमी के पर्व को अधिक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रामभक्त राम नवमी के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल यह त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही हैं। इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाने से पूजा पूर्ण होती है और भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं प्रभु को किन चीजों का भोग लगाना कल्याणकारी होता है।
माना जाता है कि भगवान राम को पंचामृत का भोग न लगाने से पूजा अधूरी रहती है। ऐसे में आप रामनवमी की पूजा के दौरान प्रभु को पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा भगवान राम के भोग में खीर को भी शामिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में आप भगवान राम को खीर का भोग लगा सकते हैं। अगर आप परिवार में खुशहाली चाहते हैं, तो इसके लिए आप राम नवमी पर मीठे बेर और कंदमूल का भोग लगाएं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने वनवास के दौरान कंदमूल का सेवन किया था। मान्यता है कि प्रभु को कंदमूल और बेर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। भगवान श्रीराम के भोग के लिए आप घर पर केसर भा बना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभु को केसर भात का भोग लगाने दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।
![]()