Thu. Feb 12th, 2026
20240411_153117

अजमेर। रेजिडेंट डॉक्टरों के नहीं होने के कारण मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल से जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर व अन्य मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर जा सकते है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेशभर में अस्पतालों के हालात बिगड़ जाएंगे। जार्ड अध्यक्ष राजेश कुमावत ने बताया कि जयपुर में करीब दो हजार रेजिडेंट डॉक्टर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर देखा जाए तो करीब तीन हजार ओर रेजिडेंट डॉक्टर होंगे। ऐसे में सभी को मिलाकर करीब पांच हजार रेजिडेंट डॉक्टर कल से हड़ताल पर जा सकते है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लंबी कतार लग रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *