Fri. May 2nd, 2025
20240401_065557

अजमेर। भजन गंज स्थित शीतला माता के मंदिर में अर्ध रात्रि से ही महिलाओ के द्वारा माता की पूजा अर्चना की जा रही है। शीतला माता के भक्तों के लिए यह पर्व बेहद ही खास होता है। शीतला सप्तमी के दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया जाता है और खुद भी बासी और ठंडा भोजन ग्रहण किया जाता है। हर साल चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी होली के सात दिन बाद शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा-आराधना का विधान है। शीतला सप्तमी को बसौड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। माता शीतला के भक्तों के लिए यह पर्व बेहद ही खास होता है। शीतला सप्तमी के दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया जाता है और खुद भी बासी और ठंडा भोजन ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *