Sun. Oct 6th, 2024
20240330_071324

अजमेर। 31 मार्च की अर्ध रात्रि को शीतला माता को पहला भोग लगाया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं, बालिकाएं और पुरुष पूजा करने पहुंचेंगे। प्राचीन शीतला माता मंदिर पर 1 अप्रेल को मेला भरेगा। मेले में मिट्टी और प्लास्टिक के खिलौने, कांच के बर्तन, गिलास, कप और सजावटी सामान की दुकानें लगेंगी। इसके अलावा कुल्फी, छोले भटूरे, दही बड़े, चाट-पकौड़ी, शर्बत, पानी-पताशे की दुकानें भी लगाई जाएंगी। शहर के वैशाली नगर, उसरी गेट, फाॅयसागर, मदार गेट, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, पुष्कर रोड, धौलाभाटा, पहाडग़ंज, रामगंज, सुभाष नगर, आदर्श नगर, बिहारी गंज और अन्य इलाकों में भी मंदिरों में शीतला माता का पूजन होगा। नीम चबूतरा कायस्थ मोहल्ला स्थित बीजासन माता के भी भोग लगाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *