Mon. Feb 9th, 2026
20240330_065903

 

 अजमेर, 29 मार्च। विरासत और संस्कृति के पर्व राजस्थान दिवस पर शनिवार 30 मार्च को सायं 7 बजे सूचना केन्द्र, अजमेर के मुक्ताकाशी रंगमंच में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी अंचलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कैलाश सोलंकी के नगाड़ा वादन के साथ होगा। श्री राजेश भाट द्वारा कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी क्रम में श्री गोपाल बंजारा एव दल द्वारा नाटक के माध्यम से मतदान जागरूकता संदेश दिया जाएगा तथा मतदान पर आधारित राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री सुरंगानंद देवड़ा के दल द्वारा राजस्थानी गायन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री राम शर्मा एवं दल द्वारा ब्रज की फूलों की होली एवं मयूर नृत्य भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अतिरिक्त श्री संजय सेठी द्वारा मांडना एवं रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त अजमेरवासी आमंत्रित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *