Sun. Oct 6th, 2024
20240329_140800

अजमेर। माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज को लेकर शहर की सभी मस्जिदों और इबादतगाहों में खास इंतजाम किए गए हैं। शहर की मस्जिदों में तय समय पर खुतबा होगा। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी अकीदत के साथ नमाजी मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। तेज गर्मी और धूप के चलते मस्जिदों में शामियाने लगाए गए हैं। माह ए रमजान के मुबारक महीने में शुक्रवार को तीसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए भरी दोपहर में हकीमदत उमड़े। अस्त्र की नमाज के बाद दरगाह के अहाता ए नूर में महफिल हुई। अंजुमन के रोजा इफ्तार हसन चिश्ती की सदारत में हुई महफिल की शुरुआत कुरान शरीफ की तिलावत से हुई है। उसके बाद सामूहिक रोजा इफ्तार हुआ। शहर के अन्य मस्जिदों में भी जुम्मे की नमाज अदा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *