Sun. Oct 6th, 2024
20240328_063317

 

               अजमेर, 27 मार्च। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार ने दुर्घटनाओं को कम करने की आवश्यकता बताई। 

                  जिला कलक्टर डाॅ.भारती दीक्षित ने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से बनाई गई 17 ट्राफिक लाईटों को यातायात पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। इसके लिए विभागों का संयुक्त दल द्वारा समस्त लाईटों एवं अन्य संरचनाओं का अवलोकन किया जाएगा। सिग्नल डिस्पले से 5 मीटर पहले जेब्रा लाईन लगवाई जाए। हाईवे पर स्थित अवैध कटों को बन्द किया जाए। कट बन्द करने के दौरान अवरोध पैदा करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्य राजमार्ग पर पार्किंग पूरी तरह से रूकवाई जाए। 

              उन्होंने कहा कि राजमार्गो की सर्विस रोड़ पर ट्रकों द्वारा पार्किंग कर यातायात बाधित किया जाता है। इस प्रकार के वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जाए। विभिन्न स्थानों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग हो। पुलिस, परिवहन विभाग एवं एनएचएआई के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *